Gorakhpur News: फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र के हड़हा सोनबरसा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान इंद्रेश साहनी के नेतृत्व में गीडा स्थित सीओ से मुलाकात कर एक युवती पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया कि युवती ने गांव के एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया है, जबकि युवक वर्तमान में महाराष्ट्र में रह रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झूठे मुकदमों के जरिए आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठे मुकदमे समाप्त करने और कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.