Gorakhpur News: फर्जी दरोगा-वकील वीडियो बनाने में दो गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में वीडियो फर्जी पाया गया था। वीडियो में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के रूप में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्ति वास्तविक नहीं थे। जांच के बाद शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राप्तीनगर फेज एक निवासी प्रिंस शर्मा व उत्तरटोला निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति और अधिवक्ता की वेशभूषा में दूसरा युवक विवाद करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। यह भी पढ़ें- दरोगा-वकील की मारपीट के वीडियो से हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.