Gorakhpur News: प्लास्टिक मुक्त महानगर के लिए जागरूकता अभियान
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को विभिन्न वार्डों में जनजागरूकता अभियान चलाया। बक्शीपुर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (एसएबीबी) अभियान के तहत छात्राओं को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। छात्राओं को कपड़े के थैले और पेपर बैग के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अंत में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। वहीं वार्ड-70 चंद्रशेखर आजाद नगर में स्थित अमृत सरोवर की सफाई कराई गई। सफाई मित्रों ने सरोवर से पांच पॉलीबैग कचरा निकालकर उसका सुरक्षित निस्तारण किया। वार्ड-22 स्थित पीएसी मार्केट में हर दुकान दस्तक अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.