गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के कृषि संकाय की तरफ से सोमवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार तिवारी ने कहा कि आने वाला दशक ज्ञान-आधारित, नवाचार-संचालित और प्रौद्योगिकी समर्थ कृषि का होगा। इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। डॉ. तिवारी ने कहा कि आज कृषि विद्यार्थी केवल फसल उत्पादन का विशेषज्ञ नहीं, बल्कि खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण का चेहरा है। कृषि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य प्रयोगशाला से लेकर खेत तक वैज्ञानिक तकनीकों को पहुंचाकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कहा कि यद...