गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता । कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी के पास बुधवार सुबह नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि उसनेपेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के बरिया टोला निवासी 26 वर्षीय मुकेश पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। हालांकि, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, मुकेश पासवान पुत्र मनोज पासवान नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी चलाता था। बुधवार सुबह उसका शव बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी के पास एक पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आ...