गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना परिसर में शनिवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने प्रेमी से मिलने की जिद लेकर थाने पहुंची एक युवती ने अचानक अपने पर्स से फिनायल निकालकर पी लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले की रहने वाली युवती ने दो दिन पहले चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर नौ निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- जिस प...