गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रापर्टी का काम करने वाले युवक रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दो आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पथरा गांव निवासी रोहित जायसवाल प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। आरोप है कि 28 जुलाई को बड़गो गांव निवासी मदन यादव और रामभजन यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर प्रताड़ित किया। इस दौरान उनसे जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में दो वांछित गिरफ्तार घर लौटने के बाद रोहित ने पूरी घटना की जानकारी अपनी पत्नी राजनंदिनी क...