Gorakhpur News: प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 25 अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे वित्त नियंत्रक एसके कुशवाहा, सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक जन संपर्क अधिकारी यशवंत सिंह और संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कर्मचारियों के उत्साह की सराहना की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.