गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरैनी कटया स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बार फिर सेंध लगा दी। रविवार रात चोर विद्यालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और टुल्लू पंप, हैंडपंप के उपकरण तथा रसोई के बर्तन चोरी कर ले गए। लगातार दूसरी चोरी की घटना से विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने दीवार टूटी देखी तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो टुल्लू पंप, हैंडपंप का सामान और रसोई में रखे बर्तन गायब थे। सहायक शिक्षक अनिल मौर्य ने तत्काल घटना की सूचना डायल-112 पर दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: मोतीपुरा में परिषदीय स्कूल के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। ग्रामीणों ने बताया क...