Gorakhpur News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय ढेढना के रसोईघर का ताला और कुंडी तोड़कर चोर गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता विद्यालय खुलने पर चला। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी उग्रनाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.