Gorakhpur News: प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने रविवार को सियारामपुर के कुदरिहा टोला में नाली में बाथरूम करने के विवाद में हुए जानलेवा हमले के आरोपी चन्दगी निषाद पुत्र कपिल निवासी बनकटिया, थाना सहजनवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। शनिवार रात नाली में बाथरूम करने से मना करने पर रामकिशुन के बेटे दीपू, दीपचंद, जयचंद और उनके दामाद चन्दगी ने शेषमणि, उसके भाई अजीत और भतीजे किशन पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मामले में घायल शेषमणि के भाई देवेंद्र की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.