गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में पति ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने नवजात के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।देवरिया जिले के बेलवा-दुबौली निवासी देव साहनी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह जून को उनकी पत्नी नीलम निषाद को सीएचसी चौरीचौरा में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ। आरोप है कि सात जून की रात पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स समय पर नहीं पहुंचे। उपचार में देरी से सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिय...