Gorakhpur News: प्रसाद लेकर जा रहे युवक को रोककर पीटा
गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र में प्रसाद लेकर घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंझरिया गांव निवासी आमसती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 सितंबर को उनका पुत्र अजय निषाद प्रसाद लेकर भंडारो जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में घुनघुन कोठा निवासी जसवंत यादव, संदीप यादव उर्फ शाका और रितीक ने उसे रोककर गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अजय गिरकर बेहोश हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.