Gorakhpur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आईटीएम गीडा के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में शामिल शिवनाथ मौर्य, अविनाश विश्वकर्मा और किशलय श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय फार्मेसी परिषद ने उत्तर प्रदेश फार्मेसी परिषद के सहयोग से किया था। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक एनके सिंह सहित अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: राज्य स्तरीय फार्मेसी समारोह में फार्मा क्विज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.