Gorakhpur News: प्रभु राम की बाल लीलाएं सुन मुग्ध हुए श्रोता
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रुस्तमपुर स्थित दुर्गा चौक के लॉन में आयोजित रामकथा के तीसरे दिन शुक्रवार को काशी से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास राघव ऋषि जी ने भगवान की बाललीला का वर्णन किया, जिसे सुन मौजूद श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। बाललीला के प्रसंग में 'चारो ललवा प्रगट भए आज अवध में लडुआ बटे' मोहक मधुर भजन सुना सौरभ ऋषि ने भक्तों को झूमने पर विवश किया। इसके पूर्व पोथीपूजन एवं व्यासपूजन यूपीएन सिंह, मनोज वर्मा, विशाल गुप्ता, धीरज सोनी द्वारा सपत्नीक किया गया। प्रातः साढ़े सात बजे से राघव ऋषि के निर्देशन में धराधाम की महालक्ष्मी की पंचदिवसीय आराधना का श्रीगणेश हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.