Gorakhpur News: प्रधान ने शिकायतकर्ता को दी जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगवां में विकास कार्यों की जांच के दौरान मंगलवार को प्रधान प्रशासक पर शिकायतकर्ता से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। नगवां निवासी आलोक कुमार पाण्डेय ने विकास और निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम के निर्देश पर एडीओ कृषि शिव प्रकाश मौर्य गांव में स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान प्रशासक ने ग्रामीणों और जांच अधिकारी की मौजूदगी में शिकायतकर्ता को गालियां दीं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.