Gorakhpur News: प्रधान डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर अजय पांडेय ने कार्यभार संभाला
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान डाकघर के नए प्रवर पोस्टमास्टर के रूप में अजय पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रधान डाकघर में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कर्मचारियों का समय से और नियमित ऑफिस आना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कुछ कर्मचारी दोपहर बाद तक ऑफिस में थे, उन कर्मचारियों से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- अनियमित तबादलों की पीएमओ से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.