गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुआपार गांव में शुक्रवार रात लिट्टी-चोखा की दावत के दौरान प्रधान के घर पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए असलहा लहराया और घर पर ईंट-पत्थर चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुआपार निवासी प्रधान नागेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम गांव के कुछ लोगों को अपने घर पर लिट्टी-चोखा की दावत दी थी। रात में भोजन की तैयारी चल रही थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गुलेल से प्रधान को मारकर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। प्रधान ने विरोध किया तो आरोप है कि मनबढ़ों ने...