गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 10वीं एसएन पांडेय मेमोरियल जूनियर बालक हैण्डबाल चैम्पियनशिप वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहता, वाराणसी में 17 से 19 नवम्बर तक होगी। सोमवार को इस चैम्पियनशिप के लिए रिजनल स्टेडियम में मण्डल के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। मंडल से कुल 13 खिलाड़ी चयनित हुए, जिनमें गोरखपुर से अमित यादव, पवन यादव, धीरज कुमार, मेनी मयंक, हिमांशु यादव, भारतवीर, रोहित, वैभव सिंह, अजीत राज, सत्यवीर यादव, आयुष कुमार व शुभम यादव और देवरिया से शाहिद अहमद शामिल हैं। यह जानकारी जिला हैण्डबाल संघ के महासचिव अरविन्द कुमार यादव ने दी है। ट्रायल के दौरान हैंडबॉल कोच नफीस अहमद भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...