Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन करने गया किशोर गोर्रा नदी में डूबा,मचा कोहराम
गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी, देर शाम तक नहीं चला पता झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद।
गोर्रा नदी में डूबा किशोर झंगहा थाना क्षेत्र के उपधौलिया घाट पर गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय किशोर गोर्रा नदी में डूब गया। उसकी पहचान राजी जगदीशपुर ग्राम सभा के अहिरवाती टोला निवासी रवि निषाद के रूप में हुई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका था।
तलाशी अभियान और परिवार का हाल रवि निषाद गांव के लोगों के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने उपधौलिया घाट पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.