Gorakhpur News: पौधा तोड़ने के विवाद में मां-बेटी को पीटा, चार पर केस
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: बरही/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थानाक्षेत्र के विश्वनाथपुर कुशवहा टोला में रविवार सुबह कोहड़ा (कद्दू) का पौधा तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने गुड्डी देवी से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी काजल को भी आरोपियों ने पीट दिया। दोनों को चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने जीवन लाल, गुड्डू, रीना देवी और राज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.