गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। आगामी 12 जुलाई को बृहद पौधरोपण के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी रद कर दी है। गीडा द्वारा सेक्टर 27 और 28 में 2 हजार पौधे लगाए जाएंगे। एससीईओ राम प्रकाश ने बताया कि गीडा को 8 हजार पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। सप्ताह भर के अंदर उद्यमियों और कर्मचारियों के सहयोग से पौधरोपण करा दिया जाएगा। रविवार को पौधरोपण के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- वृक्षारोपण अभियान को अभूतपूर्व बनाने को बड़े अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी यह भी पढ़ें- Bareily News: जिला पंचायत 12 जुलाई शुरू करेगी वृहद वृक्षारोपण अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...