गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 में एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। नौ सितम्बर से 8 अक्टूबर तक आयोजित पोषण माह के दौरान जिले में लगभग 4 लाख 5 हजार गतिविधियों का आयोजन कर उनकी फीडिंग की गई, जिसके आधार पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्र के नेतृत्व में बाल विकास विभाग, सहयोगी विभागों और संस्थाओं के समन्वित प्रयास से यह उपलब्धि संभव हुई।

पोषण माह में गोरखपुर का लगातार बेहतर प्रदर्शन डॉ अभिनव मिश्र ने बताया कि यह उपलब्धि किसी एक वर्ष की नहीं है। वर्ष 2023 पोषण माह में ओवर ऑल फीडिंग में...