Gorakhpur News: पोल के स्टेक में उतरे करंट से महिला की मौत
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी टोला मिश्रौलिया में बुधवार सुबह खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला बिजली के पोल के स्टेक (स्पोर्ट के लिए लगा तार) में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धूस निवासी अजय कुमार की पत्नी मनीता (30) का मायका पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी टोला मिश्रौलिया में है। परिजनों के मुताबिक, मनीता करीब एक माह से मायके में रह रही थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर के सामने खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के पोल के स्टेक पर हाथ छूते ही उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.