Gorakhpur News: पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बखरैती गांव में शनिवार दोपहर पोखरे के किनारे बैठे अधेड़ की पैर फिसलने से पानी में डूबने से मौत हो गई। पिपराइच क्षेत्र के नियामतपुर निवासी योगेंद्र गौड़ (45) मछली पकड़ने के लिए जाल डलवाने गांव आए थे। जाल पानी में डालने के बाद वह किनारे बैठकर प्रक्रिया देख रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से पोखरे में गिरकर डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.