Gorakhpur News: पोखरे में गिरी गाय, नगर निगम की टीम ने किया रेस्क्यू
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जटेपुर वार्ड-27 स्थित पोखरे में रविवार को गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने कोशिश की लेकिन वह बाहर निकलने के बजाए पोखरे में और धंसती जा रही थी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने काफी कोशिशों के बाद गाय को बाहर निकलने में सफलता हासिल की। रेस्क्यू करने वाली नगर निगम की टीम में बैजू, दीपक, विजय समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। रेस्क्यू करने वाली टीम पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा की सूचना पर पहुंची थी। डॉ रोबिन ने गाय को सुरक्षित निकालने पर रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.