Gorakhpur News: पोखरे पर अवैध कब्जे का आरोप, ईओ को सौंपा प्रार्थना पत्र
गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा हिटी। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 13 श्यामनगर स्थित पोखरे पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मछली पालन किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर वार्ड नंबर 13 और 16 के दर्जनों ग्रामीणों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर पोखरे को कब्जामुक्त कराने और नियमानुसार नीलामी कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त पोखरे पर पिछले करीब दो वर्षों से कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर मछली पालन किया जा रहा है। इससे नगर पंचायत को राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं, पोखरे की नीलामी नहीं होने से मछुआ समुदाय सहित अन्य इच्छुक लोगों में भी नाराजगी है। इस संबंध में वार्ड नंबर 13 और 16 के निवासी बबलू गौड़, चुनमुन सिंह, मुख्तार, जीतू गौड़, राजकुमार गौड़, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.