गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक असुरन परिसर में कई दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को बुधवार को राहत मिली। जलकल विभाग के श्रमिकों ने पाइपलाइन की खामी तलाशने के लिए तीन स्थानों पर खोदाई की, लेकिन लीकेज नहीं मिला। इसके बाद प्रभारी अवर अभियंता राकेश यादव के निर्देश पर जलापूर्ति के स्रोत की पड़ताल की गई। पता चला कि परिसर में बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित पंप से पानी पहुंच रहा है。

पाइपलाइन की खामी नहीं मिली तो काटकर कराई वॉशिंग अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल ने एक स्थान पर पाइपलाइन काटकर पूरी लाइन की वॉशिंग कराई। इसके बाद पाइपलाइन जोड़कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार शाम पॉलिटेक्निक के आवासीय परिसर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे पहले मंगलवार...