Gorakhpur News: पैसे के लेनदेन में युवक पर हमला, दो भाइयों पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा,हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा नगर पंचायत के दिव्य नगर निवासी लक्ष्मी खेतान ने पैसे के लेनदेन को लेकर अपने बेटे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने सड़क पर उसके बेटे को रोककर पैसे की मांग की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। ईंट से सिर पर हमला करने का भी आरोप है। पुलिस को दी तहरीर में लक्ष्मी खेतान ने बताया कि उनके बेटे शुभम कुमार खेतान ने वर्ष 2019 में इलाज के लिए राजू जायसवाल से 1.35 लाख रुपये लिए थे। उनके अनुसार इस रकम को बाद में थोड़ा-थोड़ा करके वापस कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद राजू जायसवाल और उनके भाई राजन जायसवाल ने 16 सितंबर की शाम करीब पांच बजे बसंत श्रृंगार की दुकान के सामने शुभम को रोक लिया और उससे पैसे की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.