गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा तिवरान में पैतृक जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। प्रधान कांति चौधरी, पत्नी वीर बहादुर चौधरी ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक शख्स पर उनकी पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया भूमि विवाद काफी समय से चल रहा है। पति को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा, विवादित भूमि की निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामला राजस्व से संबंधित है। पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...