गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बारिश के दौरान बुधवार शाम मोहद्दीपुर में मुख्य अभियंता आवास के पास पेड़ गिरने से 11 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटने और बिजली का पोल टेढ़ा होने से शिवाल नगर फीडर बंद हो गया। इससे दो ट्रांसफार्मरों से जुड़े करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे से गुल हुई बिजली रात 10 बजे तक बहाल हुई। इसके चलते लोगों को बिजली के साथ पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ को काटकर हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। हालांकि, पोल और तार को दुरुस्त करने में समय लगने के कारण लोगों को दिक्कत हुई।

स्थानीय निवासियों की समस्या स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि शाम से बि...