गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के दुरई गांव में घर के सामने लगा नीम का पेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर गोला पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुरई गांव निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे उनके दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ राजू काट रहा था। विरोध करने पर राजू, प्रदीप, अमन, करन, सुमित, परमा और संध्या समेत सात लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। मारपीट में गुड्डी की नाक कट गई, पिता जोखन का हाथ टूट गया और बहन बबीता के सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने बबी...