गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। चौधरी चरण सिंह ग्राम्य विकास संस्थान के नेतृत्व में रविवार को पूर्व संसद सदस्य की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने उनके प्रति अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हर्षवर्धन सचमुच में गरीबों के मसीहा थे। जनसत्ता दल के विनीत कुमार सिंह, ओम नारायण पांडेय, मनोज कुमार द्विवेदी गौतम लाल, देवेन्द्र यादव, रामकृपाल शर्मा, आरपी भट्ट, डीके तिवारी, बिक्रम, हरिओम यादव एवं सतीश कुमार सिंह ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Gonda News: डॉ वीरेंद्र गोस्वामी की छठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...