गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव निवासी शिवम प्रजापति के तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान शारदानंद यादव व उनके पुत्र गोविंद यादव के खिलाफ मारपीट व जान से मारने का घमकी का केसर दर्ज किया है। शिवम प्रजापति का आरोप है कि 03 अक्तूबर की शाम को गोविंद यादव उनके दरवाजे पर आकर परिवार के लोगों का गाली दे रहा था। मना करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पूर्व प्रधान शारदानंद यादव आए और उन्होंने भी गाली देते हुए जान से मारने की घमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...