Gorakhpur News: पूर्व पार्टनर पर चेक के जरिए आठ लाख रुपये निकालने का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 21,500 रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है। बरौली गांव निवासी विजय कुमार मंगलवार सुबह अपने पिता का एटीएम कार्ड लेकर गुलरिहा कस्बे स्थित एसबीआई एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद हेलमेट पहने युवक ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल दिया और फरार हो गया। कुछ देर बाद भटहट स्थित दूसरे एसबीआई एटीएम से 21,500 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.