गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती मानसूनी सिस्टम के कारण झमाझम बारिश हो रही है। रविवार तड़के से ही बारिश शुरू हुई। दिन में कई चक्र में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 25.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि शनिवार को 110.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम में इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि गोरखपुर में अब तक औसत से 16 फीसद कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक जिले में 396.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। हालांकि 19 जुलाई तक औसतन 473.5 मिलीमीटर बारिश होती है। इस हिसाब से गोरखपुर में औसत से 16 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि लगातार हो रही बारिश से जून और जुलाई का कोटा 85 फीसदी पूरा हो चुका है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी झमाझम बारि...