Gorakhpur News: पूजा-अर्चना के साथ हुई साप्ताहिक गंगाआरती
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में उपाध्यक्ष समरेन्दु कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर का महामंत्री बनाएं जाने पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन सूर्यकुण्ड धाम पर किया। इस दौरान धाम सरोवर पर 544वीं साप्ताहिक गंगाआरती भी हुई। मुख्य अतिथि समरेन्दु सिंह ने मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करने के बाद हर हर गंगे की जयघोष के साथ मां गंगा की आरती की। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर के कार्यालय प्रभारी विश्वेश श्रीवास्तव रहे। इस दौरान समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्रा, अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, रविन्द्र नाथ दुबे, मुकेश गोंड, धनंजय, दिव्य प्रताप सिंह, जितेन्द्र निषाद, सिद्धि गुप्ता, सूरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.