गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सिंधी समाज के आराध्य भगवान श्री झूलेलाल के पावन पूज्य चालिहो महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। प्रातः 7:30 बजे पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर में विधि-विधान से कलश पूजन एवं अखंड ज्योति स्थापना की गई। इसके बाद 9 से 10 बजे तक पूज्य माता साहिब आश्रम, जटाशंकर में भी कलश पूजन एवं अखंड ज्योति स्थापना का पावन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य माता माया दीदी, साईं रविदास महाराज गौतम ने अखंड ज्योति स्थापना संपन्न कराई तथा समाज एवं विश्व के सुख, शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भगवान झूलेलाल का चालिया महोत्सव शुरू कार्यक्रम में महामंत्री देवा केशवानी, दीवान चंद साधवानी, ओम प्रकाश रूपरेला, उमेश बिजलानी, प्...