Gorakhpur News: पुश्तैनी मकान की ईंटें ले जाने के विवाद में शिक्षक पर हमला
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कुनवार गांव में पुश्तैनी मकान के मलबे से ईंटें ले जाने के विवाद में बुधवार को शिक्षक पर हमला कर दिया गया। चाचा पर अपने बेटों और मजदूरों के साथ मिलकर 45 वर्षीय शिक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह को घेरकर पीटने का आरोप है। सिर पर ईंट, पत्थर, छीनी और हथौड़ा लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की बहन ने थाने में तहरीर दी है। घायल के पिता राजेश्वर सिंह के अनुसार, परिवार में जमीन और पुराने मकान के मलबे को लेकर बंटवारा चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनके छोटे भाई चार बेटों और कुछ मजदूरों के साथ पुराने मकान के मलबे से ईंटें ट्रैक्टर-ट्राली पर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.