Gorakhpur News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुर चक गांव निवासी निर्मला यादव पत्नी संतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के रमेश साहनी, राजू चक्र और कुलदीप निषाद समेत कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीन पर रात के समय मजदूर बुलाकर काम कराने की कोशिश की जा रही है। जब वह अपनी जमीन पर पहुंचीं और विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चिलुआताल पुलिस तीन सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवि राजन कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.