Gorakhpur News: पुलिस विभाग में फेरबदल, कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार रामगढ़ताल थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाना में तैनात निरीक्षक श्यामानन्द राय को रामगढ़ताल थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। एसपी नगर के वाचक के रूप में कार्यरत रहे उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार पाण्डेय का एम्स थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं एम्स थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.