गोरखपुर, नवम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस बल के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस पर सोमवार को जिले के सभी थानों में पुलिस ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर संबंधित थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में मौजूद एसपी सिटी निमिष पाटील सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस ध्वज का फ्लैग चिन्ह लगाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस ध्वज की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।पुलिस यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पुल...