Gorakhpur News: पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रेल कर्मचारी और उनका परिवार दहशत में हैं। सोमवार की सुबह एक बार फिर कौवा बाग पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित आवास संख्या 565-बी में चोरी हो गई। कामर्शियल इंस्ट्रक्टर पुरेन्दू कुमार के घर में चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे और नगदी, आभूषण एवं बर्तन उठा ले गए। जानकारी के अनुसार, पुरेन्दू कुमार की पत्नी अस्वस्थ होने के कारण रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी को देखने अस्पताल गए थे। लगभग 12 बजे जब वह वापस अपने आवास पहुंचे तो देखा कि घर के पीछे का फाटक तोड़कर चोर 5,000 नकद, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी का सिक्का, पीतल के बर्तन तथा सोने के कुछ आभूषण उठा ले गए हैं。 यह भी पढ़ें- Ramgarh News: प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.