Gorakhpur News: पुलिस की तत्परता से 10 मिनट में परिजनों से मिली रास्ता भटकी बच्ची
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना पुलिस की तत्परता से रास्ता भटककर परेशान हुई मासूम बच्ची को महज 10 मिनट के भीतर सकुशल परिजनों से मिला दिया गया। बच्ची के मिलने पर उसकी मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। जानकारी के अनुसार, अंशिका पुत्री अरविंद निवासी ग्राम धनहवा, थाना कैम्पियरगंज रास्ता भटक गई थी। इस दौरान कस्बा इंचार्ज आशीष चौधरी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने महज 10 मिनट के भीतर बच्ची को सकुशल उसकी मां कुसुम पत्नी अरविंद के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल अभिषेक वर्मा, महिला आरक्षी करीना और महिला आरक्षी प्रतिभा मौजूद रहीं। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.