Gorakhpur News: पुलिया के नीचे मिट्टी डालकर रोका पानी का निकास, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम/मौजा दुबौली, हरौली में पुलिया के नीचे मिट्टी डालकर पानी के प्राकृतिक निकास को बंद किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और धान समेत अन्य फसलों के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में दुबौली, हरौली निवासी वशिष्ट राय पुत्र स्व. शंकर देव राय ने तहसील दिवस में एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुलिया के नीचे कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर पानी के प्राकृतिक निकास को बंद कर दिया गया है。 यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जलभराव की समस्या स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.