गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गीतावाटिका में सोमवार को श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध के 55 वें अध्याय से एकादश स्कंध के 20 वें अध्याय तक पाठ किया गया। वृंदावन से पधारे आचार्य योगेंद्र मिश्र सहित 132 विद्वान पुरोहितों के श्लोकात्मक पाठ से गीता वाटिका में आए श्रद्धालु अभिभूत रहे। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से पंडाल में श्रीमद्भागवत की परिक्रमा करते रहे। पूज्य भाईजी के 134 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत पाठ 30 सितंबर को शुरू हुआ और मंगलवार को सम्पन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...