गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत बौरडीह गांव निवासी चन्द्रभान गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह अकेले दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ब्रिजेश सिंह उर्फ मिंटू पुत्र रामकिशुन सिंह ने उन्हें रोक लिया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई है और उसकी पत्नी जब बाहर टहलने जाती है तो आरोपी उसे देखकर बार-बार टिप्पणी करता है। इससे वह परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...