गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहारीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले लोगों पर मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना आठ नवंबर 2026 की है। अतुल यादव का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले संजय सहानी और उनके पुत्र सनी सहानी, छोटू सहानी उनकी बहन से गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर सभी लोग एकजुट होकर उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे उन्हें चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ईंट से हमला कर युवक का सिर फोड़ा आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की...