Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गुलरिहा। क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर-दो नरिया टोला में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने लाठी-डंडे, ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़िता आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने हरेंद्र निषाद, रुदल निषाद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में आशा देवी, विशाल कुमार और परवेश कुमार घायल हुए, जिनमें आशा देवी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.