Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला समेत दो को पीटा, चार पर केस
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भौराबारी टोला चन्दीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला और उसकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंजू देवी पुत्री भगवान दास ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे पुरानी रंजिश को लेकर निशा, शांति, वहाले और संदीप पुत्र परशुराम ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां मोना देवी बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में मां-बेटी दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.